देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : नलिया बास क्षेत्र के लोगों ने नगर परिषद में लंबित पट्टे जारी नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर पट्टों की प्रक्रिया को रोका जा रहा है और पट्टे जारी करने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं।
भाजपा इंजीनियरिंग प्रकोष्ठ के मदनलाल तंवर ने बताया कि क्षेत्र के कई लोगों के पट्टे वर्ष 2021, 2022 और 2023 से लंबित पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार जानकारी मांगने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। उन्होंने नगर परिषद पर आरटीआई के जवाब नहीं देने और कर्मचारियों द्वारा लोगों से दुर्व्यवहार करने के आरोप भी लगाए।
क्षेत्र निवासी निर्मल तंवर ने बताया कि उनके चाचा श्यामलाल ने पट्टा राशि जमा करवाने सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं, लेकिन तीन साल बाद भी पट्टा जारी नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पट्टा बनवाने के लिए अतिरिक्त पैसे की मांग की जाती है और पैसे नहीं देने पर फाइल अटका दी जाती है। उन्होंने कहा कि उनके पास इस संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।
वार्ड निवासी बालचंद तंवर ने भी आरोप लगाया कि राशि जमा करवाने और प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद उनके भाइयों के पट्टे डेढ़ साल से लंबित हैं।
आयुक्त बोले- रिकॉर्डिंग दें, जांच कर कार्रवाई होगी
मामले को लेकर कार्यवाहक आयुक्त गिरधारीलाल पारीक ने कहा कि कर्मचारी सभी के सामने बैठकर काम करते हैं। दुर्व्यवहार जैसी कोई शिकायत अब तक सामने नहीं आई है। पट्टों के बदले पैसे मांगने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास रिकॉर्डिंग या कोई प्रमाण है तो प्रस्तुत करें, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुराने पट्टों की अधिकतर फाइलों का निस्तारण कर दिया गया है और अब लंबित मामले बहुत कम हैं। 94 पट्टों की फाइलें ऑनलाइन की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने डिमांड राशि जमा नहीं करवाई है, उनके पट्टे जारी करने में प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती। पात्र लोगों को नियमानुसार मिलने वाली छूट भी दी जाएगी।
आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
वार्ड नंबर 5 नलिया बास के लोगों ने मदनलाल तंवर के नेतृत्व में कार्यवाहक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहरी सेवा शिविर के दौरान पट्टों से जुड़ी जानकारी सूचना पट्ट पर लगाने, लंबित पत्रावलियों का निस्तारण करने, पट्टा शुल्क जमा करने वालों को पट्टे जारी करने, आरटीआई के जवाब देने तथा रेलवे फाटक नंबर-3 नलिया बास और डूंगर रोड भार्गव कॉलोनी में जलभराव व टूटी सड़क की समस्या के समाधान की मांग की गई।
प्रदर्शन में बाबूलाल यादव, अमित इंदौरिया, रामकृष्ण यादव, अनिल पंवार, नितेश गुर्जर, तिलोक मेघवाल, संजू नाथ, ईश्वर छापोलिया, मोहब्बत भाटी, शाहिद भाटी, राकेश स्वामी, प्रकाश गुर्जर, कैलाश गुर्जर, अरुण प्रजापत, नरेंद्र गुर्जर, लिखमाराम तंवर सहित कई लोग मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us