[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माहेश्वरी समाज भवन के वार्षिक चुनाव संपन्न:सत्यनारायण साबू अध्यक्ष, प्रहलाद सोमानी बने पांचवीं बार महामंत्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

माहेश्वरी समाज भवन के वार्षिक चुनाव संपन्न:सत्यनारायण साबू अध्यक्ष, प्रहलाद सोमानी बने पांचवीं बार महामंत्री

माहेश्वरी समाज भवन के वार्षिक चुनाव संपन्न:सत्यनारायण साबू अध्यक्ष, प्रहलाद सोमानी बने पांचवीं बार महामंत्री

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में माहेश्वरी समाज भवन के वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। समाज के प्रबुद्ध जनों की साधारण सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति से किया गया।

समाज के प्रवक्ता आलोक कुमार आगीवाल ने बताया कि सत्यनारायण साबू (पटवारी) को माहेश्वरी समाज भवन का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, प्रहलाद चंद्र सोमानी लगातार पांचवीं बार महामंत्री निर्वाचित हुए हैं, जिससे समाज में उनके अनुभव और नेतृत्व पर सदस्यों का भरोसा साफ दिखाई देता है।

मनोज मालपानी संभालेंगे धर्मशाला व्यवस्था

नई कार्यकारिणी में दीपक कुमार बिरला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मनोज कुमार मालपानी को धर्मशाला व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से होने पर समाज के सदस्यों ने खुशी जताई।

समाज भवन की प्रथम मंजिल निर्माण का लिया संकल्प

नवनिर्वाचित महामंत्री प्रहलाद चंद्र सोमानी ने बताया कि नई कार्यकारिणी समाज भवन के विस्तार को प्राथमिकता देगी। इसके तहत भवन की प्रथम मंजिल का निर्माण कराने का संकल्प लिया गया है। साथ ही समाज में सेवा, संगठन को मजबूत करने और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद समाज बंधुओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान सभी को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

Related Articles