एजुकेशन में योगदान के लिए जिला स्तरीय सम्मान समारोह:स्कूल विकास में 5 लाख रुपए का सहयोग करने पर भामाशाह जगूराम को किया सम्मानित
एजुकेशन में योगदान के लिए जिला स्तरीय सम्मान समारोह:स्कूल विकास में 5 लाख रुपए का सहयोग करने पर भामाशाह जगूराम को किया सम्मानित
हरसावा : ठिठावता ग्राम के पूर्व सरपंच और समाजसेवी जगूराम को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ठिठावता के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान स्कूल भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उपलक्ष्य में दिया गया।
जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जगूराम को भामाशाह के रूप में सम्मानित किया गया। उनके इस सहयोग की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है, जिससे स्कूल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में सहायता मिलेगी और स्टूडेंट्स को बेहतर एजुकेशन सुविधाएं मिलेंगी।
सम्मान प्राप्त करने के बाद जगूराम ने कहा कि एजुकेशन के विकास में सहयोग करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित और एजुकेशन के क्षेत्र में अपनी भागीदारी जारी रखने का विश्वास दिलाया।
इस मौके पर स्कूल परिवार, ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जगूराम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जगूराम के इस कार्य को प्रेरणादायी बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234329


