[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजावा रावतका में कांस्टेबल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम-संस्कार:6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, युवाओं ने 4 KM लंबी तिरंगा यात्रा निकाली; सड़क हादसे में हुआ निधन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बजावा रावतका में कांस्टेबल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम-संस्कार:6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, युवाओं ने 4 KM लंबी तिरंगा यात्रा निकाली; सड़क हादसे में हुआ निधन

बजावा रावतका में कांस्टेबल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम-संस्कार:6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, युवाओं ने 4 KM लंबी तिरंगा यात्रा निकाली; सड़क हादसे में हुआ निधन

जाखल : राजस्थान पुलिस के जवान सिकेंद्र धानक का सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके पैतृक गांव बजावा रावतका में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जवान के सम्मान में बजावा बस स्टैंड से उनके पैतृक आवास तक लगभग चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और पुलिसकर्मी शामिल हुए। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर मोटरसाइकिल रैली निकाली, जिससे पूरा मार्ग भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने जगह-जगह पार्थिव शरीर पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लगभग चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
लगभग चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल से पुलिस वाहन द्वारा जवान का पार्थिव शरीर गांव लाया गया। गांव के श्मशान घाट में पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। झुंझुनूं पुलिस लाइन से एएसआई नेतराम के नेतृत्व में सम्मान गार्ड ने शोक सलामी दी।

38 साल की उम्र में हुआ निधन

जवान के छह वर्षीय पुत्र कार्तिक ने पिता को मुखाग्नि दी, जिससे उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। इस अवसर पर हमीरवास थानाधिकारी रायसिंह, एसआई हरिकिशन, गुढ़ागौड़जी एसआई भींवाराम मोगा, बालाजी चौकी एएसआई जगदीश प्रसाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

झुंझुनूं पुलिस लाइन से एएसआई नेतराम के नेतृत्व में सलामी दी गई।
झुंझुनूं पुलिस लाइन से एएसआई नेतराम के नेतृत्व में सलामी दी गई।

परिजनों के अनुसार 38 वर्षीय सिकेंद्र धानक 16 दिसंबर 2015 को राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए थे। उन्होंने अपनी सेवा रतनगढ़, राजगढ़ और हमीरवास थानों में दी थी।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

रविवार दोपहर दोरासर गांव स्थित शौर्य उद्यान के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए बीडीके अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में उनके भाई विकास ने कार चालक के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Related Articles