नवलगढ़ में पैमेंट लेने जा रहे युवक पर हमला:कुर्सी और लकड़ियों से पीटा, सिर में लगी चोट; अस्पताल में भर्ती
नवलगढ़ में पैमेंट लेने जा रहे युवक पर हमला:कुर्सी और लकड़ियों से पीटा, सिर में लगी चोट; अस्पताल में भर्ती
नवलगढ़ : नवलगढ़ कस्बे में सोमवार रात 10:30 बजे शहर के वार्ड संख्या एक निवासी विजेंद्र सैनी पर 10 से ज्यादा युवकों ने हमला कर दिया। हमले में विजेंद्र के सिर पर गंभीर पर चोट आईं। इसके बाद घायल को चार टांके लगे।
कुर्सी और लकड़ियों से किया हमला
परिजनों ने बताया-विजेंद्र सैनी हरी हॉस्पिटल के पास डीजे की बुकिंग राशि लेने के लिए पैदल जा रहा था। रास्ते में एक चाय की दुकान के पास मौजूद कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और कथित रूप से कुर्सियों व लकड़ियों से उस पर हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पिता बोले-परिवार को मिल रहीं थीं धमकियां
घायल विजेंद्र के पिता सुभाष सैनी ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले युवक पहले भी उनके परिवार के एक सदस्य के साथ मारपीट कर चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में अभी तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में फिलहाल कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234259


