[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में SFI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां:SP ऑफिस के गेट पर हंगामा, प्रदर्शन के दौरान पुलिसवालों को धक्का दिया तो हुई झड़प

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में SFI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां:SP ऑफिस के गेट पर हंगामा, प्रदर्शन के दौरान पुलिसवालों को धक्का दिया तो हुई झड़प

सीकर में SFI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां:SP ऑफिस के गेट पर हंगामा, प्रदर्शन के दौरान पुलिसवालों को धक्का दिया तो हुई झड़प

सीकर : सीकर में SP कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय झड़प हो गई, जब प्रदर्शनकारी कार्यालय के गेट पर विरोध जताने लगे। पुलिस के अनुसार, धक्का-मुक्की की स्थिति बनने के बाद बल प्रयोग किया गया, जबकि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।

दरअसल, सीकर के एक हॉस्टल में बाउंसर्स से नीट स्टूडेंट्स को पाइप से पीटा था, जिसके विरोध में मंगलवार को SFI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली। रैली के रूप में कार्यकर्ता SP ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।

SFI कार्यकर्ताओं ने SP ऑफिस में घुसने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इसके बाद भी दो SFI कार्यकर्ता गेट पर चढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस से धक्कामुक्की हो गई।

इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच गाली-गलौच हो गई। कार्यकर्ता फिर से पुलिसकर्मियों से उलझते हुए आगे बढ़े तो पुलिसकर्मियों ने SFI कार्यकर्ताओं को पीछे धकेला और लाठी भांजकर तितर-बितर किया। इस दौरान 2-3 SFI कार्यकर्ता लाठीचार्ज की चपेट में आ गए।

पहले देखिए, हंगामे से जुड़ी कुछ PHOTO’S

SFI कार्यकर्ता ढाका भवन से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए SP ऑफिस पहुंचे।
SFI कार्यकर्ता ढाका भवन से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए SP ऑफिस पहुंचे।
एसपी ऑफिस के गेट के बाहर एसएफआई कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से उलझने लग गए।
एसपी ऑफिस के गेट के बाहर एसएफआई कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से उलझने लग गए।
SFI कार्यकर्ताओं ने SP ऑफिस में घुसने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट पर रोक दिया।
SFI कार्यकर्ताओं ने SP ऑफिस में घुसने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट पर रोक दिया।
पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी।
पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी।

पुलिस की वर्दी में हो रही गुंडागर्दी

SFI प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा कि पुलिस की वर्दी में गुंडागर्दी हो रही है। स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की घटना और फिर SFI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना कायरता है।

इससे पहले SFI कार्यकर्ता ढाका भवन से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए SP ऑफिस पहुंचे। यहां SFI कार्यकर्ताओं ने SP प्रवीण नायक नूनावत को ज्ञापन सौंपा।

स्टूडेंट्स ही सीकर का मान-सम्मान

SFI प्रदेशाध्यक्ष ढाका ने कहा कि सीकर की पहचान आज शिक्षा नगरी के रूप में है। बाहर से आने वालों स्टूडेंट्स की हॉस्टल में बाउंसर्स से पिटाई जैसी घटनाओं से पेरेंट्स डरने लगेंगे। स्टूडेंट्स ही सीकर का मान-सम्मान हैं। हॉस्टल में पिटाई जैसी घटनाओं पर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई तो ये मामले बढ़ेंगे। एसपी को दिए ज्ञापन में घटना के नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।

विरोध-प्रदर्शन में SFI जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर, सचिव राकेश मुवाल, उपाध्यक्ष राजू बिजारणियां, संदीप, कन्हैया चौधरी व सुशीला चौधरी कई कार्यकर्त्ता शामिल थे।

Related Articles