[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तातीजा के ग्रामीण सेवा शिविर में बांटे पट्टे:ग्रामीणों ने बंद बस सेवा, जर्जर सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ज्ञापन दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तातीजा के ग्रामीण सेवा शिविर में बांटे पट्टे:ग्रामीणों ने बंद बस सेवा, जर्जर सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

तातीजा के ग्रामीण सेवा शिविर में बांटे पट्टे:ग्रामीणों ने बंद बस सेवा, जर्जर सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र की तातीजा ग्राम पंचायत में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने बंद रोडवेज बस सेवा को फिर से शुरू करने और जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे।

शिविर का आयोजन प्रशासक केसर देवी की अध्यक्षता में किया गया। विकास अधिकारी महेंद्र कुमावत और नायब तहसीलदार प्यारेलाल चावला की देखरेख में हुआ। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम गुर्जर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं।

ग्रामीणों ने विकास अधिकारी महेंद्र कुमावत को ज्ञापन सौंपकर खेतड़ी से सिंघाना वाया तातीजा होकर झुंझुनूं जाने वाली रोडवेज बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा लंबे समय से बंद है, जिससे छात्रों, कर्मचारियों और आम यात्रियों को आवाजन में भारी परेशानी हो रही है।

मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें तातीजा से माकड़ो तक की सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रहा है और हादसों का खतरा बना रहता है।

शिविर में ग्राम पंचायत की ओर से कई प्रस्ताव भी रखे गए। इनमें ग्राम सेवा सहकारी समिति और कचरा संग्रहण केंद्र के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव शामिल था। साथ ही, मेघवाल मोहल्ला, जांगिड़ मोहल्ला और ढाणी राजा की आबादी को आबादी क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया।

जसरापुर क्षेत्र की तातीजा ग्राम पंचायत में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। - Dainik Bhaskar
जसरापुर क्षेत्र की तातीजा ग्राम पंचायत में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

2 ग्रामीणों को पट्टे मिले

शिविर प्रभारी महेंद्र कुमावत ने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। पंचायत राज विभाग ने 2 ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए, जबकि राजस्व विभाग ने एक खाता विभाजन प्रकरण का निस्तारण किया। राजस्व विभाग को 25 नामांतरण आवेदन भी प्राप्त हुए और 20 नाम शुद्धिकरण के कार्य किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई। चिकित्सा विभाग ने 301 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इसके अतिरिक्त, 250 लोगों की बीपी और शुगर जांच तथा 137 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग भी की गई। शिविर में 140 पात्र व्यक्तियों को पीएम-जय कार्ड भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन नवीन बजाड़ ने किया। इस अवसर पर सुभाष कसाना, हवलदार नत्थू सिंह, प्रीतम शर्मा, मुकेश कसाना, डॉ. दीपक जोशी, रणवीर सिंह, बलवंत कल्याण, पटवारी विमल मीणा, सूरजमल सैनी, ऋचा धवन, धीर सिंह गुर्जर, सौरभ पाण्डला, नवीन काजला, एएनएम राजबाला, रामकिशन, रामनिवास गुवारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles