भामाशाह विजय कुमार जटिया को मिला “शिक्षा श्री सम्मान”, शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना
भामाशाह विजय कुमार जटिया को मिला “शिक्षा श्री सम्मान”, शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाह विजय कुमार जटिया को जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में “शिक्षा श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्रीमती गीगी देवी दुर्गादत्त जटिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसाऊ के लिए उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए प्रदान किया गया।
जिला स्तरीय समारोह में यह सम्मान विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार वर्मा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में तथा जिला कलेक्टर झुंझुनूं डॉ. अरुण कुमार गर्ग के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

समारोह में करोड़पति फकीर डॉ. घासीराम वर्मा, विशंभर पूनिया, सेवानिवृत्त उपनिदेशक शिक्षा जगपाल सिंह यादव, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक राजेश कुमार मील और डाइट झुंझुनूं की प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक संतोष साहू ने निभाई।
भामाशाह विजय कुमार जटिया ने विद्यालय में बालिकाओं और स्टाफ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विगत वित्तीय वर्ष में करीब 11 लाख रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय का निर्माण करवाया। इसके अलावा जटिया परिवार द्वारा विद्यालय के भौतिक और शैक्षणिक विकास में लगातार सहयोग दिया जा रहा है।
विद्यालय परिवार ने सम्मान मिलने पर भामाशाह विजय कुमार जटिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है और इससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2234236


