[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एपीआरओ मनीष कुमार का किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एपीआरओ मनीष कुमार का किया अभिनंदन

शिक्षक दंपति ने हजारों पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर मंगलवार को शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण के सौजन्य से आयोजित ‘सम्मान आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सूचना केन्द्र में एपीआरओ मनीष कुमार का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत, आयोजक अमर सिंह किशनावत, फिल्म निर्माता व निर्देशक राजेन्द्र सिंह शेखावत, मोहम्मद अली पठान,ललित चौहान, देशदीपक किरोड़ीवाल, रामचन्द्र गोयल आदि ने माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह कर मनीष कुमार का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि एपीआरओ मनीष कुमार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज और युवाओं को सकारात्मक संदेश देते रहते हैं।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले एक पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस दौरान मंगेज सिंह, प्रदीप कुमार माली, अक्षेता फलवारिया, संजय गोयल, दुलीचंद सोनी, विजय रक्षक, राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे। आयोजक मनीषा चारण ने बताया कि सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम वर्ष 2020 से सतत रूप से चल रहा है। यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। आगामी कड़ी में राजस्थान ग्रामीण बैंक रीको शाखा चूरू के मैनेजर विवेक कस्वां का सम्मान किया जाएगा।

गौरतलब है के अब तक इस कार्यक्रम के तहत पत्रकार, कलाकार, समाजसेवा, खेल व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 200 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया जा चुका है। शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण ने विभिन्न सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।

Related Articles