[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार व्यक्ति घायल, मलसीसर रोड़ पर नेशनल हाइवे के पास हुआ हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार व्यक्ति घायल, मलसीसर रोड़ पर नेशनल हाइवे के पास हुआ हादसा

बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार व्यक्ति घायल, मलसीसर रोड़ पर नेशनल हाइवे के पास हुआ हादसा

झुंझुनूं : मलसीसर रोड नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

कांट गांव निवासी 45 वर्षीय रघुवीर नैण पुत्र रामकुमार अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव रामपुरा कांट से झुंझुनूं की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे मलसीसर रोड नेशनल हाईवे पर पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद आशीष द्वारा घायल रघुवीर को गाड़ी में आर आर हॉस्पिटल लाया गया
दुर्घटना के बाद आशीष द्वारा घायल रघुवीर को गाड़ी में आर आर हॉस्पिटल लाया गया

रघुवीर उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में उनके चेहरे, नाक और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। ​ ​इस दुर्घटना के समय आशीष कुमार वहीं गुजर रहे थे। उन्होंने पीछे से आई टक्कर की तेज आवाज सुनी, तो तुरंत अपनी गाड़ी रोकी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि रघुवीर लहूलुहान अवस्था में हैं। घायल रघुवीर को अपनी गाड़ी में डाला और उन्हें उपचार के लिए तुरंत झुंझुनू के आरआर अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles