यमुना जल समझौते पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- एक लौटा पानी भी नहीं ला पाए, सिर्फ गाल बजा रही सरकार
यमुना जल समझौते पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- एक लौटा पानी भी नहीं ला पाए, सिर्फ गाल बजा रही सरकार
सीकर : यमुना जल समझौते को लेकर कांग्रेस ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में सरकार की कार्यशैली और विकास योजनाओं को लेकर सवाल उठाए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यमुना जल राजस्थान का अधिकार है, कोई खैरात नहीं। डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार समझौते को बड़ी उपलब्धि बताकर प्रचार कर रही है, जबकि जमीन पर अभी तक पानी पहुंचने की कोई स्थिति नहीं है। सीकर में सांगलपती आश्रम जाते समय टीकाराम जूली का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
जूली बोले- वसुंधरा की योजनाओं के नाम पसंद नहीं
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ईआरसीपी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की योजनाओं के नाम बदल दिए। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से पानी नहीं आता। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शेखावाटी में यमुना का पानी लाने और ईआरसीपी को लेकर कई घोषणाएं कीं, लेकिन अभी तक एक बूंद पानी नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल प्रचार कर रही है।
डोटासरा बोले- यमुना जल राजस्थान का हक
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 1994 का यमुना जल समझौता राजस्थान के अधिकार से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के समय हुए समझौते के बाद भी राजस्थान को उसका पूरा लाभ नहीं मिल पाया। डोटासरा ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार ने समझौते को लेकर जनता को भ्रमित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि पानी कब और कितना मिलेगा।
चिकित्सा व्यवस्था और शिक्षा को लेकर भी साधा निशाना
टीकाराम जूली ने प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रसूताओं से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं कमजोर हो रही हैं। शिक्षा मंत्री पर हमला बोलते हुए जूली ने कहा कि शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली हैं और विद्यार्थियों को समय पर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
‘भाजपा सिर्फ इवेंट बाजी करती है’
डोटासरा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार घोषणाओं और कार्यक्रमों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौते को लेकर बड़े आयोजन किए गए, लेकिन धरातल पर काम दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कार्यकाल में राजस्थान में यमुना का पानी पहुंचा देते हैं तो कांग्रेस उनका स्वागत करेगी, लेकिन केवल कागजी समझौतों से जनता को राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर जमकर निशाना साधा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233126


