सीतसर बालाजी धाम में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
सीतसर बालाजी धाम में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : सीतसर बालाजी धाम मंदिर में हर माह आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के तहत इस माह भी शुक्ल पक्ष की तेरस और चौदस के अवसर पर शनिवार और रविवार को दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मंदिर के महंत पुष्कर लाल पारीक के सानिध्य में संपन्न हुए। मंदिर समिति के अध्यक्ष पीएल शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा और इंजीनियर रवि पारीक ने बताया कि सीतसर बालाजी धाम मंदिर में पिछले कई वर्षों से प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की तेरस और चौदस को धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार और रविवार को देर रात तक मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिराम बुढ़ानिया, कैलाश चंद्र जांगिड़ झुंझुनूं, संजय पंसारी, निरंजन शर्मा, कैलाश ठेकेदार नीम का थाना, विक्रम सिंह बोला, मदनलाल, राजेश कुमार, अंकित शर्मा, मनोज कुमार, विकास पारीक, नीकु पारीक, चीकू पारीक, नरेश पारीक, रविंद्र सिंह कटारिया, बहादुर माल सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233121


