डेढ़ किमी सड़क के लिए दो साल से इंतजार:30 गांवों के लोग परेशान, ग्रामीणों की मांग- विवाद सुलझाकर जल्द पूरा हो सड़क निर्माण
डेढ़ किमी सड़क के लिए दो साल से इंतजार:30 गांवों के लोग परेशान, ग्रामीणों की मांग- विवाद सुलझाकर जल्द पूरा हो सड़क निर्माण
सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में बुकनसर बड़ा से बरजांगसर तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण पिछले दो वर्षों से विवाद के कारण अटका हुआ है। करीब डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा अधूरा पड़ा है, जिससे सरदारशहर से सिरसा और नोहर जाने वाले यात्रियों सहित 25-30 गांवों के लोगों परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह डेढ़ किलोमीटर सड़क बन जाती है, तो नोहर और सिरसा जाने वाले लोगों को लगभग 40 किलोमीटर की दूरी का सीधा लाभ मिलेगा। यह सड़क कटनी रास्ते के सही सीमा ज्ञान (नापतोल) के अभाव में अधूरी है। ग्रामीणों के अनुसार, राजस्व विभाग की लापरवाही और सेटलमेंट में सही माप नहीं होने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है।
7.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा
बरजांगसर ग्राम पंचायत के सरपंच नबाब खान ने बताया- करीब दो वर्ष पहले 7.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अंतिम 1.5 किलोमीटर हिस्सा विवाद के चलते आज तक अधूरा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के पूर्ण होने से जैतसीसर, बरजांगसर और कालवासिया सहित कई गांवों को सीधा लाभ मिलता। ग्राम पंचायत के इकबाल खान ने सुझाव दिया कि यदि आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर लिया जाए तो सड़क का कार्य तुरंत पूरा किया जा सकता है, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।
जल्द हस्तक्षेप कर विवाद का समाधान कराने की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो पाया, जिससे विकास कार्य अटका हुआ है। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विवाद समाप्त होते ही सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कर दिया जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर विवाद का समाधान कराने और अधूरी सड़क का निर्माण पूरा करवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में आवागमन सुगम हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2233034


