[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी में यमुना जल समझौते पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शेखावाटी में यमुना जल समझौते पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, जताया आभार

शेखावाटी में यमुना जल समझौते पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, जताया आभार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : शेखावाटी में यमुना जल समझौता होने पर मेहाडा मंडल में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। मंडल अध्यक्ष प्रभु राजोता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रभु राजोता ने कहा कि शेखावाटी के किसानों की 70 साल पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इस यमुना जल समझौते को लेकर खेतड़ी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। आने वाले समय में खेतड़ी व पूरे शेखावाटी की पानी की समस्या समाप्त होगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों से झूठे वादे करती थी कि हम यमुना का पानी लाएंगे, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ।

भजनलाल सरकार ने शेखावाटी के किसानों से किया गया वादा पूरा किया है। कार्यक्रम में सीताराम शर्मा, बंटी चौधरी, पवन सैनी, अरविंद दायमा, बिट्टू, विक्रम चौधरी, संदीप चौधरी, मुन्ना राम टेलर, हरनाम सैनी, शीशराम यादव, विनोद जांगिड़, कमलेश जांगिड़, शीशराम धानक, अमित जांगिड़, प्रदीप सैनी, प्रकाश गुर्जर, महेश स्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ लड्डू बांटे और सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।

Related Articles