खेतड़ी में जनसेवा समिति का धरना 101वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की मांग
खेतड़ी में जनसेवा समिति का धरना 101वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की मांग
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना शनिवार को लगातार 101वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमों, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने, अभ्यारण्य क्षेत्र से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों के समाधान की मांग की।
धरने में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांगों के शीघ्र समाधान के लिए आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
शनिवार के धरने की अध्यक्षता कैलाश पवार ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ग्रामीण लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं। प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर गोकुलचंद सैनी, सुरेश शाह, बहादुर मल, नागरमल सैनी, मुरली बागवान, लाखन सिंह, कैलाश चंद, किशोर सैनी, यादराम, उमेद सिंह, चंद्रभान चौधरी, नवल, रोहिताश हलवाई, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, गोपीराम सैनी, सुगनलाल, बाबूलाल नायक, अशोक कुमार, सुभाष चंद्र, सीताराम कुमावत, अमन, दीनदयाल नायक, गोवर्धन सैनी, गील्ली लाल सेन, गजेंद्र पारीक, अरविंद सिंह निरवान, महेंद्र कुमार चावरिया, प्रदीप, जुगल किशोर सैनी, लाल सिंह, राजेश सांखला, रोशन सोनी, पवन सिंह, विकास कुमार, रोहिताश सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2230156

