कलेक्ट्रेट सर्किल पर लावारिश मिली नाबालिग बालिका:मौसी पर मारपीट का आरोप, कालिका पेट्रोलिंग टीम ने रेस्क्यू कर जांच शुरू की
कलेक्ट्रेट सर्किल पर लावारिश मिली नाबालिग बालिका:मौसी पर मारपीट का आरोप, कालिका पेट्रोलिंग टीम ने रेस्क्यू कर जांच शुरू की
चूरू : चूरू में कलेक्ट्रेट सर्किल के पास एक 10 वर्षीय बालिका लावारिस अवस्था में मिली। चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल अधिकारिता विभाग और कालिका पेट्रोलिंग टीम ने संयुक्त रूप से उसका रेस्क्यू किया। प्रारंभिक काउंसलिंग में बालिका ने बताया कि वह दो वर्ष की उम्र से हेतमसर गांव में अपने मौसा-मौसी के पास रह रही थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी मौसी उसके साथ मारपीट करती है।
बालिका ने यह भी बताया कि उसकी मां की तबीयत लंबे समय से खराब रहती है। मां ने उसे अपने पास बुलाया था, लेकिन मौसा-मौसी ने उसे भेजने से इनकार कर दिया था। बालिका अब मौसा-मौसी के साथ नहीं रहना चाहती। रेस्क्यू के बाद बालिका को विभागीय संरक्षण में लिया गया है और उसकी काउंसलिंग की जाएगी। इसके साथ ही मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। विभाग बालिका के पारिवारिक हालात, अभिभावकों की स्थिति और उसके लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच कर रहा है।
चाइल्ड हेल्प लाइन बाल अधिकारिता विभाग के परियोजना अधिकारी पन्नेसिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि जांच में मौसा-मौसी द्वारा बालिका के साथ प्रताड़ना, मारपीट और बाल संरक्षण से जुड़े नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उनके विरुद्ध प्रचलित कानूनों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बालिका की सुरक्षा और उसके सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देने की बात कही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2230138


