[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के डोकवा में अधूरी सड़क निर्माण में विवाद:किसान बोले- पहले मुआवजा मिले फिर निर्माण हो, प्रशासन ने की समझाइश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के डोकवा में अधूरी सड़क निर्माण में विवाद:किसान बोले- पहले मुआवजा मिले फिर निर्माण हो, प्रशासन ने की समझाइश

सादुलपुर के डोकवा में अधूरी सड़क निर्माण में विवाद:किसान बोले- पहले मुआवजा मिले फिर निर्माण हो, प्रशासन ने की समझाइश

सादुलपुर : सादुलपुर-चूरू राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर डोकवा गांव के पास लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल चारण, उपखंड अधिकारी मनोज खेमदा और थाना अधिकारी राजेश सिहाग सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधूरी सड़क के संबंध में किसान रोहतास रणवा से जानकारी ली और समझाइश का प्रयास किया।

किसानों ने रखी मुआवजे की मांग

इस दौरान किसान रोहतास रणवा ने कहा- जब तक उसे उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वह सड़क निर्माण नहीं होने देगा। मौके पर किसान सभा और भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

आंदोलन की चेतावनी दी

दरअसल, सादुलपुर से चूरू जाने वाले एनएच-52 की सामान्य चौड़ाई लगभग 12 मीटर है, जिसमें दोनों दिशाओं के लिए अलग-अलग लेन हैं। लेकिन डोकवा गांव से करीब दो से तीन किलोमीटर आगे लगभग 100 मीटर का हिस्सा ऐसा है, जहां सड़क की चौड़ाई अचानक घटकर करीब 7 मीटर रह जाती है। यह अधूरा हिस्सा एक किसान के खेत में मुआवजे के विवाद के कारण बना है।

घुमाव के चलते हो रहे हादसे

सड़क के इस संकरे हिस्से के कारण दोनों ओर से आने वाले वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यही अधूरा हिस्सा लगातार हो रहे हादसों की मुख्य वजह बन रहा है।

उपखंड अधिकारी मनोज खेमदा ने मौके पर आश्वासन दिया कि प्रशासन किसान के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि किसान की संतुष्टि और नियमानुसार समाधान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles