सादुलपुर में अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार:पिस्टल और कारतूस बरामद, सिद्धमुख पुलिस की कार्रवाई
सादुलपुर में अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार:पिस्टल और कारतूस बरामद, सिद्धमुख पुलिस की कार्रवाई
सिद्धमुख : सिद्धमुख पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा।
एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल सिंह चारण और सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटील के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी इमरान खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मात्रश्याम (हिसार, हरियाणा) निवासी शशि कुमार (27) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे पुलिस की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार (विशेष भूमिका), कॉन्स्टेबल रोहतास कुमार और मुकेश कुमार शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2230133

