चिकित्सा संस्थानों को किया निरीक्षण : संयुक्त निदेशक डॉ धोलपुरिया ने शनिवार को सीएचसी गुहाला और सीएचसी सिरोही का किया निरीक्षण
चिकित्सा संस्थानों को किया निरीक्षण : संयुक्त निदेशक डॉ धोलपुरिया ने शनिवार को सीएचसी गुहाला और सीएचसी सिरोही का किया निरीक्षण
सीकर : चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक एवं राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ सत्यनारायण धौलपुरिया ने शनिवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरोही और गुहाला का निरीक्षण किया।
उन्होंने अस्पतालों के वार्ड में और ओपीडी रोगियों के लिए की गई व्यवस्थाएं, स्टॉफ की उपस्थिति, जांचों की स्थिति, उपकरणों का रखरखाव, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रबंध, दवाइयों की उपलब्धता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उनके साथ नीमकाथाना जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ कमल सिंह शेखावत, नीमकाथाना खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
संयुक्त निदेश डॉ धौलपुरिया ने बरसात के मौसम को देखते हुए अस्पतालों के छत की सफाई करवाने तथा भवन की स्थिति, फायर सैफ्टी उपकरण, इलेक्ट्रिक ऑडिट, दवाइयों की उपलब्धता, दवाइयों का रखरखाव, क्रय की गई दवाइयों की लैब में जांच करवाने, खरीदी गई दवाइयों की आईएचएमस पोर्टल पर इंद्राज करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2229993

