आरपीएस स्कूल द्वारा आयोजित किया गया राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम
शिक्षक और अभिभावकों की एकजुटता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव - राजन शर्मा
मंड्रेला : आरपीएस स्कूल मंड्रेला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अभिभावकों के शिक्षा के प्रति जागरूकता कों लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर, बिरला स्कूल से पधारे राजन शर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के प्रमुख प्रावधानों, नवाचार आधारित शिक्षण, कौशल विकास, समग्र मूल्यांकन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों एवं अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अभिभावकों को भी नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों, बच्चों की सीखने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी तथा घर-विद्यालय के बेहतर समन्वय के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं हाल ही में नेपाल में ग्लोबल एजुकेशन आइकॉन अवार्ड मिलने पर राजन शर्मा का विशेष रूप से साफा एवं शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। उन्हें डॉ विकाश बड़सरा, रजनीश एवं सत्यवीर ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। डॉ विकास ने कहा कि राजन शर्मा यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और इससे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अभिभावकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2228585


