[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्जला एकादशी पर खेतड़ी के रामायण सत्संग चबूतरे को मिली ठंडे पानी की सौगात, वाटर कूलर का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निर्जला एकादशी पर खेतड़ी के रामायण सत्संग चबूतरे को मिली ठंडे पानी की सौगात, वाटर कूलर का लोकार्पण

निर्जला एकादशी पर खेतड़ी के रामायण सत्संग चबूतरे को मिली ठंडे पानी की सौगात, वाटर कूलर का लोकार्पण

खेतड़ी : झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए सेवा की अनूठी पहल की गई। हीरावाला कुआं स्थित रामायण सत्संग चबूतरा परिसर में गुरुवार को ठंडे पानी के वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया।

वाटर कूलर का लोकार्पण नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नागरमल गुर्जर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।

यह वाटर कूलर स्वर्गीय निरंजन लाल संतोष कुमार की पुण्य स्मृति में लगाया गया है। इसके लिए उनके परिजन गोपाल झुंझुनूवाला और अग्रवाल समाज खेतड़ी के अध्यक्ष प्रदीप झुंझुनूवाला ने सहयोग किया।

रामायण सत्संग चबूतरा शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और बाजार आने वाले लोग पहुंचते हैं। वाटर कूलर लगने से अब लोगों को यहां निशुल्क ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजेश शाह, सत्संग समिति अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवल किशोर पारीक, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अशोक हाकम, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, सुरेश सोनी, सुरेश शाह, गोपाल गुप्ता, मिट्ठू शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles