[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च कृषिका मोबाईल ऐप की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च कृषिका मोबाईल ऐप की दी जानकारी

घांघू में केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च कृषिका मोबाईल ऐप की दी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : घाघु गांव में किसानों को मोबाईल में कृषिका ऐप डाउनलोड करवाकर दस्तावेज अपलोड कर केसीसी के लिए आवेदन करना सिखाया, किसानों के लिए चल रही बैंक की योजनाओं की दी जानकारी, खेत बचाओ अभियान के बारे में बताया। घांघू. गांव के आईटी केंद्र में शुक्रवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक एवं कृषि विभाग के द्वारा भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार कृषिका ऐप से केसीसी के पूर्ण डिजिटलीकरण हेतु केसीसी संतृप्ति अभियान एवं खेत बचाओ अभियान की जानकारी के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कृषिका ऐप की जानकारी देते हुए किसानों को ऐप डाऊनलोड करवाकर पंजीकरण कर दस्तावेज अपलोड करना सिखाया गया। शिविर की अध्यक्षता सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि परमेश्वरलाल दर्जी ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रामकरण फगेड़िया रहे। शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा चूरू राहुल देवराव गोले ने कृषिका ऐप के बारे में शिविर में मौजूद किसानों एवं ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा की कृषिका ऐप से केसीसी पूरी तरह से डिजिटल हो जायेगी, किसान अपने घर बैठे ही ऑनलाइन कृषिका ऐप से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर ऋण ले सकते हैं। उन्होंने बताया की केसीसी ऋण की प्रक्रिया को अधिक आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कृषिका मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है।

किसान घर बैठे कृषिका ऐप के माध्यम से किसी भी बैंक में आवेदन कर सकेंगे और बैंक इसकी जांच कर पंद्रह दिन में किसान को लोन दे देंगें। शिविर में सहायक महाप्रबंधक, जिला विकास नाबार्ड चूरू जी. एल. निर्वाण ने किसानों के लिए सरकार द्वारा बैंको के माध्यम से चलाई जा रही सब्सिडी आधारित ऋण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने खेती किसानी एवं पशुपालन के साथ ही कुटीर उद्योग लगाने के लिए भी बैंक द्वारा दी जाने वाली ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

राजस्थान ग्रामीण बैंक घांघू के शाखा प्रबंधक लभुराम ने शिविर में मौजूद लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी देते हुए कहा की कृषिका ऐप के माध्यम से आप ऑनलाइन केसीसी घर बैठे ही बनवा सकते हैं, यह सरकार की शानदार पहल है किसान इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। कृषि पर्यवेक्षक कर्मवीर गोदारा ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे खेत बचाओ अभियान की जानकारी देते हुए किसानों से जैविक खेती करने की अपील की।

इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक सत्यप्रकाश मीणा, मनोज कुमार मेघवाल, लोकेश भाटी, केशरदेव गुरी, बीरबल नोखवाल, महेंद्र दानोदिया, प्रेम बरड़, अजय जांगिड़, देवकरण, युसूफ खां, मुस्ताक खां, रामस्वरूप धानक, चंद्रप्रकाश मेघवाल, प्रताप, मुस्लिम खान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles