[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

या अली या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिए सुपुर्दे खाक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

या अली या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिए सुपुर्दे खाक

अखाड़े में कलाकारों ने दिखाए विभिन्न करतब

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को कस्बे में अकीदत और गमगीन माहौल के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। गुरुवार रात कत्ल की रात मनाने के बाद शुक्रवार अलसुबह ताजिए मोहर्रम चौक पहुंचे, जहां बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में लोगों ने अपने-अपने घरों से खीर, चूरमा, रोट सहित विभिन्न पकवान बनाकर लाए और नियाज लगाकर तबर्रुक तकसीम किया। इसके बाद सुबह करीब दस बजे ताजियों को जुलूस के लिए उठाया गया। ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ शुरू हुआ जुलूस मदीना बाजार और संगम बाजार से होता हुआ देर शाम सिल्ला वाले चौक पहुंचा।

सिल्ला वाले चौक पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। यहां अखाड़े का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। जुलूस के दौरान जगह-जगह छबील की स्टॉल लगाकर शर्बत पिलाया गया तथा लंगर की व्यवस्था की गई। लोगों ने दिनभर गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता कर सेवा का संदेश दिया।

मगरिब की नमाज के बाद सिल्ला वाले चौक से ताजिए रवाना हुए और ईशा की नमाज के बाद मैदाने कर्बला में ‘या अली, या हुसैन’ की सदाओं के बीच ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बगड़ थाना प्रभारी गोपाल सिंह और बीट इंचार्ज सुशील सिंघल मय पुलिस जाब्ते के तैनात रहे।

Related Articles