लालगढ़ से चूरू तक रोडवेज बस की मांग
लालगढ़ से चूरू तक रोडवेज बस की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
लालगढ : चूरू जिले के सर्वाधिक दूरस्थ ग्राम लालगढ़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव को चूरू तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि लालगढ़ जिला मुख्यालय चूरू से लगभग 180 किलोमीटर दूर स्थित है। इतनी लंबी दूरी के कारण ग्रामवासियों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसी भी आवश्यक कार्य के लिए एक ही दिन में आना-जाना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे समय और धन दोनों का नुकसान होता है। ग्रामीणों ने शिविर में उपखंड अधिकारी बीदासर को ज्ञापन प्रस्तुत कर इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार उपखंड एवं जिला प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2228460


