सीनियर स्कूल के ट्रैक और खेल मैदान की करवाई साफ-सफाई, युवाओं को मिलेगा अभ्यास का बेहतर माहौल
सीनियर स्कूल के ट्रैक और खेल मैदान की करवाई साफ-सफाई, युवाओं को मिलेगा अभ्यास का बेहतर माहौल
सीकर : फागलवा स्थित सेठ हरदेवदास सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान और ट्रैक की साफ-सफाई करवाई गई। मैदान में उगी खरपतवार को हटाने के लिए स्प्रे करवाया गया, जिससे आर्मी भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मीणा, भामाशाह महेंद्र काला, नर्सिंग अधिकारी सुभाष थालोड़, सुल्तान फौजी, हरी पचार, श्रवण भाखर, सुनील, नीरज, अक्षित, हिमांशु, रवि सहित आसपास के गांवों से आर्मी की तैयारी करने वाले छात्र मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य एवं ग्रामीणों ने बताया कि खेल मैदान और ट्रैक की बेहतर व्यवस्था होने से विद्यार्थियों और युवाओं को शारीरिक तैयारी में सुविधा मिलेगी। उन्होंने ट्रैक की साफ-सफाई और मैदान में खरपतवार हटाने के कार्य के लिए भामाशाह महेंद्र काला, सुभाष थालोड़ और सुल्तान फौजी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक वातावरण मिलता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2228463


