जमीनी विवाद में पिता की ट्रैक्टर से टक्कर मारकर हत्या:घसीटता हुआ सड़क पर लाया, बाहर खड़े ट्रैक्टर से मारी टक्कर;पुलिस ने हिरासत में लिया
जमीनी विवाद में पिता की ट्रैक्टर से टक्कर मारकर हत्या:घसीटता हुआ सड़क पर लाया, बाहर खड़े ट्रैक्टर से मारी टक्कर;पुलिस ने हिरासत में लिया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ढोसी में जमीन विवाद को लेकर पिता की हत्या का मामला सामने आया है। बेटे ने जमीनी विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या कर दी। बेटे ने पिता से मारपीट की और घसीटते हुए सड़क पर ले आया। घटना मेहाड़ा थाना क्षेत्र के गांव ढोसी में गुरुवार रात करीब 10ः30 बजे की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बेटे और पिता में 30 बीघा जमीन को लेकर तीन साल से विवाद चल रहा था।
थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया- महावीर प्रसाद (65) की हत्या की गई है। बेटे शमशेर सिंह (38) को पकड़ लिया है। घटना को लेकर बाढ़ड़ा निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। राकेश कुमार ने बताया- महावीर प्रसाद उसके ससुर थे। विवाद के चलते शमशेर अपने पिता से अलग रहता था।
धर्मशाला के पास बैठे थे
राकेश कुमार ने बताया- गुरुवार को उनके ससुर घर पर अकेले थे, उनकी पत्नी रिश्तेदारों के यहां घरड़ाना गांव गई हुई थी। रात करीब 10ः30 बजे महावीर प्रसाद धर्मशाला के पास बैठे थे। इसी दौरान शमशेर सिंह वहां आया और पिता से मारपीट करने लगा।
पिता को घसीटते हुए सड़क पर लाया, टक्कर मारी
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन शमशेर सिंह रुका नहीं और अपने पिता को पीटता रहा और घसीटते हुए सड़क पर ले आया। इसके बाद उसने वहां खड़े ट्रैक्टर से पिता को कुचल दिया। महावीर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत खेतड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बेटा-बेटियों में बराबर बांटना चाहते थे जमीन
थानाधिकारी ने बताया- पिता और बेटे के बीच ढोसी गांव में 30 बीघा जमीन को लेकर तीन साल से विवाद चल रहा है। महावीर प्रसाद चाहते थे कि ये जमीन चारों बेटियों और बेटे शमशेर में बराबर बांटी जाए, जबकि शमशेर पूरी जमीन पर अपना हक चाहता था। मामले को लेकर कई बार रिश्तेदारों ने समझाइश भी की थी। महावीर प्रसाद खेती करते थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2228242


