खेतड़ी की राजकीय लाइब्रेरी को भामाशाह ने दी सौगात:पेयजल की व्यवस्था कराई, स्टूडेंट्स को मिलेगी सुविधा
खेतड़ी की राजकीय लाइब्रेरी को भामाशाह ने दी सौगात:पेयजल की व्यवस्था कराई, स्टूडेंट्स को मिलेगी सुविधा
खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय सार्वजनिक पंचायत समिति लाइब्रेरी में स्टूडेंट्स और पाठकों के लिए स्थायी एवं निःशुल्क पेयजल व्यवस्था शुरू की गई है। एक भामाशाह परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा से सैकड़ों विद्यार्थियों को स्वच्छ पानी का लाभ मिलेगा।
पानी की समस्या का हुआ समाधान
जानकारी के अनुसार, भामाशाह माया देवी ने पुस्तकालय में 2000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी, मोटर और आवश्यक फिटिंग लगवाई है। इस स्थायी पेयजल व्यवस्था से पुस्तकालय में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान हो गया है।
पुस्तकालय के कनिष्ठ सहायक सुमन चौधरी और प्रेरक जितेंद्र जांगिड़ ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित रूप से पुस्तकालय आते हैं। गर्मी के मौसम और वर्षभर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता उनके लिए आवश्यक थी।
भामाशाह परिवार का जताया आभार
पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों और अन्य पाठकों ने इस पहल के लिए भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि अब उन्हें पढ़ाई के दौरान पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।
पुस्तकालय प्रशासन ने भी भामाशाह परिवार की इस पहल की सराहना की। प्रशासन का कहना है कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से सार्वजनिक संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार संभव हो पाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2228232


