[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जनसेवा समिति का धरना 99वें दिन भी जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जनसेवा समिति का धरना 99वें दिन भी जारी

ग्रामीणों ने मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का लिया संकल्प

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना गुरुवार को 99वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा कथित झूठे मुकदमों, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने, अभ्यारण्य क्षेत्र से आने वाले जंगली जानवरों से मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

आज के धरने की अध्यक्षता श्री रोहतास सैनी ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।

धरना स्थल पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। उपस्थित लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

धरने में गोकुलचंद सैनी, सुरेश शाह, बहादुर मल, नागरमल सैनी, मुरली बागवान, लाखन सिंह, कैलाश चंद गूगल, किशोर सैनी, यादराम रोहित, उमेद सिंह, चंद्रभान चौधरी, नवल, रोहिताश हलवाई, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, गोपीराम सैनी, सुगनलाल, बाबूलाल नायक, अशोक कुमार, सुभाष चंद्र, सीताराम कुमावत, अमन, दीनदयाल नायक, गोवर्धन सैनी, गील्ली लाल सेन, गजेंद्र पारीक, अरविंद सिंह निरवान, महेंद्र कुमार चावरिया, प्रदीप, जुगल किशोर सैनी, लाल सिंह, राजेश सांखला, रोशन सोनी, पवन सिंह, विकास कुमार, रोहिताश सैनी, सरोलिया, अनिल बिलाव, किशोरी लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles