[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर में शहरी सेवा शिविर:पट्टा प्रकरणों और सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन तक, लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

छापर में शहरी सेवा शिविर:पट्टा प्रकरणों और सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन तक, लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

छापर में शहरी सेवा शिविर:पट्टा प्रकरणों और सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन तक, लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

रतनगढ़ : रतनगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने गुरुवार को छापर स्थित पालिका सभागार में चल रहे शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संबंधित जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान, पूर्व विधायक महर्षि ने नगरपालिका अधिकारियों को पट्टों से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन शीघ्र भुगतान करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयराम जांगिड़, पूर्व पार्षद राकेश ढेनवाल, निवर्तमान पार्षद देवकीनंदन भाटी, मुकेश धानका, अनिल सैनी, टोनी आर्य, मनोज इशराम, चंचल गर्ग, चम्पालाल जोशी, भंवरलाल स्वामी और बाबूलाल उपस्थित थे। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों में बिजली विभाग के सहायक अभियंता शशिकांत मीणा, डॉ. सक्सेना, विकास सैनी, गजानंद स्वामी और कैलाश भी मौजूद रहे।

Related Articles