दो कारों में टक्कर, दो युवकों की मौत:गलत दिशा से आ रही थी फॉर्च्युनर कार, मुंदीताल बस स्टैंड के पास हुआ हादसा
दो कारों में टक्कर, दो युवकों की मौत:गलत दिशा से आ रही थी फॉर्च्युनर कार, मुंदीताल बस स्टैंड के पास हुआ हादसा
सादुलपुर : चूरू के सादुलपुर में फॉर्च्युनर और वरना कार में टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार रात 1:15 बजे राजगढ़ से लगभग 11 किलोमीटर दूर मुंदीताल बस स्टैंड के पास हुआ।
वरना कार सवार दो लोगों की मौत, एक घायल
राजगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया- जयपुर से भादरा जा रही एक वरना कार को गलत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वरना कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वरना कार सवार भादरा निवासी रामचंद्र पुत्र गोविंदराम निवासी वार्ड 04, सिंधि और पवन सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिकरोडी की मौके पर ही मौत हो गई। इसी कार में सवार राजकुमार निवासी वार्ड 04, भादरा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फॉर्च्यूनर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
राजगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमॉर्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। नरेश कुमार (हाथीपुरा, भादरा) और पुनित सिंह (सिकरोडी, भादरा) ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजगढ़ थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227169

