शाहपुरा रोड पर अचानक उखड़कर गिरा सूखा पेड़:सड़क चौड़ीकरण के लिए विस्थापित किए पेड़ रखरखाव नहीं होने से सूखे, लोगों ने प्रशासन से की सूखे पेड़ हटवाने की मांग
शाहपुरा रोड पर अचानक उखड़कर गिरा सूखा पेड़:सड़क चौड़ीकरण के लिए विस्थापित किए पेड़ रखरखाव नहीं होने से सूखे, लोगों ने प्रशासन से की सूखे पेड़ हटवाने की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना में एएसपी कार्यालय के पास शाहपुरा रोड स्थित निजी बस स्टैंड पर एक सूखा पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान वहां मौजूद यात्रियों और राहगीरों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, गन्ने के जूस का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से गिरे हुए पेड़ को हटाकर रास्ता सुचारू कराया।
सड़क चौड़ीकरण के दौरान विस्थापित किए थे पेड़
गौरतलब है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान नगर पालिका ने लगभग 87 पेड़ों को उखाड़कर विभिन्न स्थानों पर दोबारा लगाया था। इस कार्य पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन उचित देखरेख के अभाव में इनमें से अधिकांश पेड़ सूख चुके हैं। कई पेड़ों में दीमक लगने से वे जर्जर हालत में खड़े हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शहरभर में सड़क किनारे खड़े सूखे और कमजोर पेड़ों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द हटाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227180

