[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस नेता बोले- धर्मेंद्र प्रधान का नाम ‘लीकप्रधान’ कर दो:कहा- पीएम विदेश दौरों में व्यस्त, सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पेरेंट्स की सुध तक नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस नेता बोले- धर्मेंद्र प्रधान का नाम ‘लीकप्रधान’ कर दो:कहा- पीएम विदेश दौरों में व्यस्त, सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पेरेंट्स की सुध तक नहीं

कांग्रेस नेता बोले- धर्मेंद्र प्रधान का नाम ‘लीकप्रधान’ कर दो:कहा- पीएम विदेश दौरों में व्यस्त, सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पेरेंट्स की सुध तक नहीं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा- केंद्रीय शिक्षा मंत्री का नाम ‘धर्मेंद्र प्रधान’ की जगह ‘लीकप्रधान’ कर देना चाहिए। श्रीनिवास ने आरोप लगाया- प्रधानमंत्री सुसाइड करने वाले छात्रों और उनके परिवारों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय विदेश दौरों में व्यस्त हैं। श्रीनिवास बीवी ने कहा कि देश का एज्युकेशन सिस्टम ICU में है। कोटा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम की शुरुआत की थी। शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और छात्र आत्महत्या के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर श्रीनिवास बीवी ने गुरुवार को सीकर में यह कहा।

9 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली

श्रीनिवास बीवी ने कहा- देशभर की 28 कोचिंग सिटी में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्टूडेंट्स से संवाद शुरू किया जा रहा है। ये कार्यक्रम पूरा होने पर दिल्ली में 9 अगस्त को महारैली होगी, जिससे केंद्र की गूंगी-बहरी सरकार को छात्रों की आवाज सुनाई जा सके।प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्रीनिवास बीवी ने नीट पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले स्टूडेंट्स को श्रद्धांजलि दी।

पेपरलीक के बाद 20 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड

श्रीनिवास बीवी ने कहा- NEET पेपरलीक के बाद देशभर में 20 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आत्महत्या की, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने किसी को श्रद्धांजलि तक नहीं दी। पीएम मोदी कहते हैं कि 18 घंटे काम करते हैं। विश्व गुरु बन रहे हैं। वे कहते हैं कि दुनियाभर के युद्ध रुकवाते हैं, लेकिन यहां देश में पिछले 12 साल में 89 पेपर लीक होने से नहीं रुकवा पाए।

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा पूरा देश

श्रीनिवास बीवी ने कहा- आज पूरा देश शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है, लेकिन पीएम मोदी ने एक बार भी उस बारे में कोई बात नहीं की। भाजपा नाम बदलने में माहिर है तो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम बदलकर लीक प्रधान कर देना चाहिए। नरेंद्र मोदी विदेशों में घूम रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी देशभर के स्टूडेंट्स से बात कर रहे हैं। पीएम मोदी को ट्रंप से मिलने का ड्रामा बंद करके NEET पेपर लीक, NTA और धर्मेंद्र प्रधान को लेकर मीडिया के सामने आना चाहिए।

पेपर लीक को लेकर छात्रों से लिए जाएंगे सुझाव

‘छात्रों की गूंज’ अभियान के स्थानीय काॅर्डिनेटर हरीश काजला ने कहा- इस अभियान में छात्रों से संपर्क कर पेपर लीक की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सुझाव लिए जाएंगे। श्रीनिवास बीवी ने कहा- पेपर वायरल होकर स्टूडेंट्स तक पहुंच जाता है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों तक नहीं पहुंच पाता। सरकार ने टेलीग्राम बंद कर दिया, लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित ये मांगें

राष्ट्रीय सचिव श्रीनिवास बीवी ने केंद्र सरकार से मांग है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पेपर माफिया के पॉलिटिकल कनेक्शन की जांच की जाए, परीक्षा व्यवस्था बदली जाए, पेपर सैट होने से लेकर ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI राष्ट्रीय महासचिव कुणाल शेरावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा, प्रवक्ता गोविंदा पटेल मौजूद रहे। कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तौकीर खत्री ने आभार जताया।

Related Articles