रींगस से खाटू 3 दिन नो व्हीकल जोन:यात्रियों के लिए 8 मेडिकल कैंप लगाए,मेले के चलते स्पेशल ट्रेनें; निर्जला-एकादशी पर आम से बाबा का श्रृंगार
रींगस से खाटू 3 दिन नो व्हीकल जोन:यात्रियों के लिए 8 मेडिकल कैंप लगाए,मेले के चलते स्पेशल ट्रेनें; निर्जला-एकादशी पर आम से बाबा का श्रृंगार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर के विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में निर्जला एकादशी पर 2 दिवसीय मेला शुरू हो गया है। सुबह से ही खाटू में बाबा को भक्तों की भारी भीड़ है। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के खाटू पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर जिला व उपखंड प्रशासन और श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
रींगस से खाटू 3 दिन नो व्हीकल जोन रहेगा
मेले की व्यवस्थाओं के लिए जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने खाटूश्यामजी में अधिकारियों की बैठक लेकर सुलभ व सुरक्षित दर्शन की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने एकादशी मेले की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेनों का मेले तक समय बढ़ा दिया गया है तो वहीं, भिवानी-ढहर का बालाजी-भिवानी स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।
रेलवे की सीनियर मैनेजर(मंडल वाणिज्य) पूजा मित्तल ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रींगस रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं। रेलवे (RPF) के 50 सुरक्षाकर्मी बढ़ाए गए हैं।

सतरंगी फूलों से होगा श्रृंगार, दिल्ली-कोलकाता से मंगवाए
मासिक मेले के दौरान बाबा श्याम की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली और कोलकाता से सतरंगी फूल और ड्राई-फ्रूट्स मंगवाए गए हैं। बाबा श्याम का रोजाना 2 बार नया श्रृंगार किया जाता है। एकादशी पर बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

52 बीघा में पार्किंग व्यवस्था
SP प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि मेले में पुलिस के 250 जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा RPS और CI स्तर के अधिकारियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी रहेगी। RAC जवान और होमगार्ड्स के साथ ही सादा वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। मंदिर कमेटी के गार्ड्स भी मौजूद रहेंगे। क्राउड और ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया जा रहा है।
गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था 52 बीघा पार्किंग व सांवलपुरा रोड पार्किंग में की गई है। छोटी गाड़ियां नेशनल हाईवे-52 से शाहपुरा गांव होकर 52 बीघा पार्किंग में पहुंचेंगे। बड़े वाहन नेशनल हाईवे-52 से सांवलपुरा रोड स्थित पार्किंग में रुकेंगे। सभी गाड़ियों को मंढा रोड से निकाला जाएगा, इसलिए मंढा-खाटू रोड को वन वे किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227177

