[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर शुरू करने की मांग:जिले के हर ब्लॉक से बसों में आए शिक्षक; सीकर में निकाली आक्रोश रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर शुरू करने की मांग:जिले के हर ब्लॉक से बसों में आए शिक्षक; सीकर में निकाली आक्रोश रैली

ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर शुरू करने की मांग:जिले के हर ब्लॉक से बसों में आए शिक्षक; सीकर में निकाली आक्रोश रैली

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में टीचर्स ने ग्रेड 3rd टीचर्स के ट्रांसफर शुरू करने, विभागीय पदोन्नति समिति प्रक्रिया और TET कंपल्सरी करने की शर्त हटाने सहित अपनी मांगों को लेकर आक्रोश महारैली निकाली। टीचर्स ने गुरुवार को महारैली निकालकर कहा- सरकार टीचर्स की मांगों को हल्के में न ले। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले निकली आक्रोश महारैली में सीकर जिले के हर ब्लॉक से बसें DEO ऑफिस पहुंचीं। टीचर्स की विभिन्न यूनियन की मांगों को लेकर बजरंग कांटा से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली गई और राजस्थान सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

रैली में जिलेभर से पहुंचे हजारों टीचर्स ने विभिन्न पेंडिंग मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ (शेखावत) के जिलाध्यक्ष विनोद पूनियां ने बताया- ग्रेड 3rd टीचर्स के ट्रांसफर शुरू करने, विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया तेज करने तथा पहले से ऑन ड्यूटी टीचर्स के लिए TET कंपल्सरी करने की शर्त हटाना प्रमुख मांगें हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग के तय वेतन-भत्ते समेत अन्य पेंडिंग मांगों के समाधान की मांग की गई है।

महारैली में टीचर्स ने कहा- मांगों का समय पर समाधान नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। अगर सरकार जल्द शिक्षकों की मांगें नहीं मानेगी तो 25 अगस्त को बीकानेर में एजुकेशन डायरेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

आक्रोश रैली की देखें 2 PHOTOS

टीचर्स की विभिन्न यूनियन ने मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली।
टीचर्स की विभिन्न यूनियन ने मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली।
सीकर जिले के हर ब्लॉक से बसों में शिक्षक आए।

Related Articles