[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

PUCL टीम ने खनन प्रभावित गांवों का दौरा किया:डाबला-स्यालोदड़ा में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अवैध खनन पर तैयार करेंगे रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

PUCL टीम ने खनन प्रभावित गांवों का दौरा किया:डाबला-स्यालोदड़ा में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अवैध खनन पर तैयार करेंगे रिपोर्ट

PUCL टीम ने खनन प्रभावित गांवों का दौरा किया:डाबला-स्यालोदड़ा में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अवैध खनन पर तैयार करेंगे रिपोर्ट

पाटन : पब्लिक यूनियन्स फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) राजस्थान की एक विशेष टीम और शोधकर्ता छात्रों के दल ने गुरुवार को पाटन क्षेत्र के डाबला व स्यालोदड़ा गांवों का दौरा किया। इस दल का मुख्य उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और अवैध खनन की स्थिति का अध्ययन करना है।

खनन के दुष्प्रभावों की जानकारी ली

दल ने सबसे पहले डाबला गांव के खनन क्षेत्र का जायजा लिया। टीम ने यहां खनन के दुष्प्रभावों का अवलोकन किया और डाबला के ऐतिहासिक आंदोलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी जुटाई। ग्रामीणों ने टीम के सामने खनन से होने वाले प्रदूषण, ब्लास्टिंग, खराब रास्तों और अवैध खनन जैसी अपनी गंभीर समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों से उनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

टीम ने अवैध खनन से प्रभावित ग्रामीणों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरे के आधार पर अवैध खनन की स्थिति का अध्ययन कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल, जमीन और स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर खनन मुद्दों को गहराई से समझना है। इसके माध्यम से ग्रामीणों की आवाज को प्रशासन और सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जा सकेगा।

पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) भारत का एक प्रमुख नागरिक स्वतंत्रता और मानवाधिकार संगठन है। इसकी स्थापना 1976 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश नारायण द्वारा की गई थी। संगठन का उद्देश्य नागरिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा करना है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles