[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में मोहर्रम कल, प्रशासन ने किया मार्ग का निरीक्षण:SDM-DSP ने सुरक्षा व्यवस्था जांची, फ्लैग मार्च कर दिए आवश्यक निर्देश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में मोहर्रम कल, प्रशासन ने किया मार्ग का निरीक्षण:SDM-DSP ने सुरक्षा व्यवस्था जांची, फ्लैग मार्च कर दिए आवश्यक निर्देश

लक्ष्मणगढ़ में मोहर्रम कल, प्रशासन ने किया मार्ग का निरीक्षण:SDM-DSP ने सुरक्षा व्यवस्था जांची, फ्लैग मार्च कर दिए आवश्यक निर्देश

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में मोहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। गुरुवार को उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा और पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार मीणा ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया तथा फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने पिनारा मोहल्ला से निकलने वाले ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्ग का अवलोकन किया। यह जुलूस कबूतरियां कुआं, चौपड़ बाजार और मुख्य बस स्टैंड से होकर कर्बला पहुंचेगा। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

फ्लैग मार्च में नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नवनीत कुमार और बिजली विभाग के एईएन अमित राणा भी मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च में नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नवनीत कुमार और बिजली विभाग के एईएन अमित राणा भी मौजूद रहे।

सफाई, बिजली और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा

निरीक्षण के समय नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नवनीत कुमार और बिजली विभाग के एईएन अमित राणा भी मौजूद रहे। प्रशासन ने जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

कस्बे में निकलेंगे 8 लाइसेंसधारी ताजिए

प्रशासन के अनुसार मोहर्रम पर्व पर लक्ष्मणगढ़ कस्बे में कुल 8 लाइसेंसधारी ताजिए निकाले जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles