[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई पुलिस ने 10 वाहनों के चालान काटे:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई पुलिस ने 10 वाहनों के चालान काटे:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी

बबाई पुलिस ने 10 वाहनों के चालान काटे:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी

बबाई : बबाई पुलिस ने बुधवार को सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस चौकी भवन के पास नाकेबंदी कर ओवरलोड और बिना कागजात वाले वाहनों की जांच की गई। अभियान में 10 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट पहनने की सलाह दी। चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई।

वाहन चालकों को हमेशा अपने साथ आवश्यक दस्तावेज रखने के निर्देश भी दिए गए। बबाई थानाधिकारी राजपाल यादव के नेतृत्व में बबाई पुलिस द्वारा इन दिनों यातायात नियमों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इस अभियान में बबाई थाने की टीम में हेड कांस्टेबल मनोज मीणा, कांस्टेबल राकेश कुमार और अर्जुन लाल शामिल थे।

Related Articles