धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना बंद करे सरकार:अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष बोले- चुनाव में जनता सबक सिखाएगी
धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना बंद करे सरकार:अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष बोले- चुनाव में जनता सबक सिखाएगी
झुंझुनूं : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा- बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थल को निशाना बनाना निंदनीय है। झुंझुनूं में आयोजित जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक को संबोधित करते हुए चोपदार ने कहा कि हम इस देश के मूल नागरिक हैं।
1965 और 1971 की जंगों का इतिहास गवाह है कि अल्पसंख्यक समुदाय ने हमेशा देश के साथ मजबूती से कदम मिलाकर काम किया है। देश की सीमा और सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है, ऐसे में हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा चुनाव से डरी हुई है, हम दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे
भाईचारे की मिसाल पेश की
बाड़मेर के हालिया घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने वरिष्ठ नेता उम्मेदाराम बेनीवाल और हरीश चौधरी की सराहना की। चोपदार ने कहा कि दोनों नेताओं ने भाईचारा सम्मेलन आयोजित कर नफरत की राजनीति करने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया है।
कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का मंत्र
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष उस्मान खान पठान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के हर गांव और ढाणी तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करें।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। बैठक में उदयपुरवाटी, नवलगढ़, मुकुंदगढ़, मंडावा, चिड़ावा, पिलानी, खेतड़ी, बगड़ सहित जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन इमरान बडगुजर ने किया और अंत में ब्लॉक अध्यक्ष शब्बीर गहलोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2227125

