मुकुंदगढ़ में गंदे पानी की निकासी बाधित:रामदेव मंदिर परिसर में गंदगी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
मुकुंदगढ़ में गंदे पानी की निकासी बाधित:रामदेव मंदिर परिसर में गंदगी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ के वार्ड संख्या 24 के निवासियों ने रामदेव मंदिर परिसर में जमा हो रहे गंदे पानी और निकासी व्यवस्था की समस्या को लेकर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, झुंझुनूं ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका मुकुंदगढ़ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 24 स्थित रामदेव मंदिर परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों से निकलने वाला गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे मंदिर परिसर में बने चबूतरे और आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैल रही है।
श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदे पानी के कारण आम रास्तों पर आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी और स्कूल जाने वाले बच्चों तथा बुजुर्गों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में मंदिर के गुम्बद का निर्माण कार्य भी चल रहा है, लेकिन परिसर में फैले गंदे पानी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर, झुंझुनूं ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका मुकुंदगढ़ और अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड नवलगढ़ को निर्देश दिए हैं। उन्हें शिकायत में वर्णित तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और मंदिर परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्था बहाल हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2227125

