चिराना गांव में कट्टा दिखाकर लूट, मारपीट:अपहरण का भी प्रयास, दुकानदारों ने बचाया, मामला दर्ज
चिराना गांव में कट्टा दिखाकर लूट, मारपीट:अपहरण का भी प्रयास, दुकानदारों ने बचाया, मामला दर्ज
गोठड़ा : गोठड़ा थाना क्षेत्र के चिराना गांव में देशी कट्टा दिखाकर लूट, मारपीट और अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। चिराना निवासी बजरंग लाल सैनी पुत्र छोटूराम सैनी ने गोठड़ा थाने में यह रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
सुनसान जगह बुलाकर मारपीट
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, घटना के दौरान फगेड़िया की ढाणी निवासी कृष्ण कुमार स्वामी, चेतन शर्मा (लोहार्गल), विक्रम गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, बबलू गुर्जर, अनिल गुर्जर सहित कुछ अन्य लोगों ने बजरंग लाल सैनी को बातचीत के बहाने एक सुनसान जगह पर बुलाया। वहां उन्होंने कथित तौर पर देशी कट्टेनुमा हथियार दिखाकर उनके साथ मारपीट की।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी सोने की चेन, अंगूठी, पर्स में रखे 7200 रुपए नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए। इसके बाद, उन्हें जबरन एक कैंपर गाड़ी में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया गया।
शोर मचाने दुकानदारों ने बीच-बचाव किया
बजरंग लाल सैनी के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और उनके परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बीच-बचाव कर उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट में घायल हुए पीड़ित का बाद में उपचार कराया गया। पीड़ित ने बताया कि वह वकालत का कार्य करते हैं और यह घटना पुरानी रंजिश के चलते की गई है। आरोप है कि आरोपी जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए।
घटना की सूचना मिलते ही गोठड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2227125

