प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नव ज्ञान ज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल चूरू
प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नव ज्ञान ज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल चूरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर उस्मानाबाद कॉलोनी स्थित नव ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में सत्र 2025-26 की बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के सचिव एवं प्रधानाचार्य एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अपने संबोधन में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी इन मेधावी छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लेकर अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना को बढ़ावा देना तथा उन्हें भविष्य में और अधिक उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था।
समारोह के अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान ने अन्य छात्रों को भी भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के डायरेक्टर अरशद खान ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य सत्तार खान ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227076


