निर्जला एकादशी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया दान-पुण्य
निर्जला एकादशी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया दान-पुण्य
मंड्रेला : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मंदिरों में भजन-कीर्तन, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा।
निर्जला एकादशी के अवसर पर कस्बे में सेवा और परोपकार की भावना भी देखने को मिली। मंड्रेला में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों, धार्मिक संगठनों और विभिन्न परिवारों की ओर से ज्यूस, कोल्ड ड्रिंक्स, चाट, फ्रूट, आइसक्रीम एवं शीतल जल सेवा केंद्र लगाए गए।
भीषण गर्मी के बीच इन सेवा केंद्रों पर राहगीरों, श्रद्धालुओं और आमजन को निःशुल्क खाद्य एवं पेय सामग्री वितरित की गई। दिनभर सेवा शिविरों पर लोगों की भीड़ लगी रही और हजारों लोगों ने प्रसाद एवं शीतल पेय का लाभ उठाया।
समाजसेवी रतनलाल रूंगटा एवं पुष्पेंद्र सिंघल ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि मानव सेवा और परोपकार का संदेश देने वाला अवसर भी है। इस दिन प्यासे को पानी और जरूरतमंद को भोजन कराना पुण्य का कार्य माना जाता है।
उन्होंने कहा कि मंड्रेला के लोगों ने सेवा भावना की जो मिसाल पेश की है, वह समाज में आपसी भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227076


