स्वच्छता मिशन प्रभारी व सह प्रभारी बनने पर कमलकांत शर्मा और ताराचंद सैनी का सर्व समाज ने किया अभिनंदन
स्वच्छता मिशन प्रभारी व सह प्रभारी बनने पर कमलकांत शर्मा और ताराचंद सैनी का सर्व समाज ने किया अभिनंदन
झुंझुनूं : भारत स्वच्छता मिशन झुंझुनूं के प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा तथा सह प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा शहर महामंत्री ताराचंद सैनी का सर्व समाज की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार सैनी ने बताया कि स्थानीय बगड़ रोड स्थित रामानुजन कोचिंग सेंटर के सभागार में राष्ट्रीय सैनी सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने कमलकांत शर्मा और ताराचंद सैनी का माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कमलकांत शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर और आसपास के क्षेत्र से करनी चाहिए, तभी स्वच्छ झुंझुनूं, स्वच्छ प्रदेश और स्वच्छ भारत की कल्पना साकार हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि झुंझुनूं शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में शिक्षाविद जगदीश सैनी, झुंझुनूं नागरिक मंच जिला संयोजक उमाशंकर महमिया, भाजपा नेता महेश बसावतिया, शीशराम राजोरिया, राजेंद्र ठठेरा, विप्र फाउंडेशन के जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, राष्ट्रीय सैनी सभा जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी, प्रदेश महासचिव डॉ. शिवकुमार सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष डीसी सैनी सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227072


