झुंझुनूं में जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया “शिक्षा न्याय संवाद”
सैकड़ों विद्यार्थियों और युवाओं ने साझा की पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं से जुड़ी पीड़ा
झुंझुनूं : देशभर में पेपर लीक मामलों और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे “शिक्षा न्याय संवाद अभियान” के तहत बुधवार को झुंझुनूं के अंबेडकर भवन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडावा विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में जिलेभर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान कोटा में राहुल गांधी द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम का स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया गया, जिसके बाद शिक्षा न्याय संवाद सत्र आयोजित हुआ।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं ने पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और परीक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं। युवाओं ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से उनके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा होती है और मानसिक तनाव भी बढ़ता है।
एक विद्यार्थी ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे बड़ी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनके सपनों पर असर पड़ता है।
विद्यार्थियों की समस्याएं सुनते हुए विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए प्रतियोगी परीक्षा केवल परीक्षा नहीं होती, बल्कि उनके भविष्य और सपनों से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के मामलों में सरकार को जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जिम्मेदारी लेने की बजाय अपने मंत्रियों का बचाव कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस सह प्रभारी रियाजत खान, पीसीसी सदस्य सलीम सिगड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव राजकुमार राठी, मंडावा नगर पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, शिक्षक प्रकोष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं युवा उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2227060


