निर्जला एकादशी पर श्री नारायण सेवा मंडल ने पिलाया गन्ने का जूस
निर्जला एकादशी पर श्री नारायण सेवा मंडल ने पिलाया गन्ने का जूस
पदमपुर : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री नारायण सेवा मंडल, पदमपुर की ओर से श्री नारायणपुरा बालाजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए गन्ने के जूस की सेवा का आयोजन किया गया। मंडल के अजय सैनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा कार्य श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। भीषण गर्मी में निर्जला व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों ने ठंडे गन्ने के जूस का लाभ उठाया तथा मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना की।
उन्होंने बताया कि श्री नारायण सेवा मंडल की ओर से वर्षभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। विशेष रूप से फागुन माह में मंडल द्वारा विशाल उत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। मंडल के सेवादारों ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है और इसी भावना के साथ आगे भी जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2227060


