[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस प्रशासन की जांच प्रक्रिया के खिलाफ लामबंद हुए केमिस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस प्रशासन की जांच प्रक्रिया के खिलाफ लामबंद हुए केमिस्ट

जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा दवा विक्रेताओं के खिलाफ की जा रही कथित जांच और सत्यापन प्रक्रिया को लेकर जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध जताया है। इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस द्वारा की जा रही जांच और सत्यापन प्रक्रिया से दवा व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। केमिस्ट एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि पुलिस अपने विधिक क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर दवा विक्रेताओं को परेशान कर रही है।

एसोसिएशन ने कहा कि जिले के दवा विक्रेता बिना चिकित्सकीय पर्ची और बिना योग्य फार्मासिस्ट के दवाओं का विक्रय नहीं करते हैं। दवा दुकानों की जांच और निरीक्षण के लिए औषधि नियंत्रण विभाग की स्वतंत्र व्यवस्था मौजूद है, जिसमें औषधि निरीक्षक तैनात हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत जांच के लिए पुलिस थाने के अधिकारी या कर्मचारियों को राज्य सरकार की ओर से अधिकृत नहीं किया गया है। इसके बावजूद स्थानीय थानों की पुलिस द्वारा केमिस्टों को फोन कर और दुकानों पर पहुंचकर सत्यापन के नाम पर दबाव बनाया जा रहा है।

केमिस्ट एसोसिएशन ने मांग की कि कानून के अनुसार केवल अधिकृत विभाग को ही जांच और कार्रवाई की अनुमति दी जाए तथा जिले में भयमुक्त और पारदर्शी व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस की यह प्रक्रिया बंद नहीं की गई तो मजबूरन दवा विक्रेता आंदोलन करने और दुकानें बंद करने का निर्णय ले सकते हैं।

ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन सचिव अनिल शर्मा, राजेश महला, रामसिंह, अनिल बालाण, मुस्ताक गोरी, पवन कुमार गौड़, भोमजी बिजारणिया, मनोज भालेरीवाला, संदीप अग्रवाल, कमल कुमार, रवि कुमार बंसल, सुरेश कुमार शर्मा, असलम गोरी सहित कई दवा विक्रेता मौजूद रहे।

Related Articles