[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में काम करते समय बिगड़ी तबीयत, 52 वर्षीय किसान की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

खेत में काम करते समय बिगड़ी तबीयत, 52 वर्षीय किसान की मौत

खेत में काम करते समय बिगड़ी तबीयत, 52 वर्षीय किसान की मौत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : सांड़वा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खेत में काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश नाई के रूप में हुई है, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीश नाई गुरुवार सुबह अपने पुत्र के साथ खेत में कार्य करने के लिए गए थे। सुबह करीब 9:45 बजे वे घर से खेत के लिए निकले थे। काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को सूचना मिलने पर तत्काल उन्हें सांड़वा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Related Articles