शहरी सेवा शिविर से लोगों को मिल रही अनेक सुविधाएं
शहरी सेवा शिविर से लोगों को मिल रही अनेक सुविधाएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : शहरी समस्या समाधान शिविर 2026 के अन्तर्गत दिनांक गुरुवार को वार्ड नं. 25, 26, 27 का शिविर कार्यालय नगर परिषद सुजानगढ के वी.सी. रूम में आयोजित हुआ। शिविर में कृषि भूमि पट्टा 02, 69ए पट्टे 01, पट्टा हस्तान्तरण 03, पत्रावलियों का मौेके पर निस्तारण किया गया। यू.डी. टैक्स के आवेदन 06, जंजीवीपी. 03, सीवर कनेक्शन 09, नाली मरम्मत 02, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन पत्र 22, स्ट्रीट लाईट 03, ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण पत्र 03, पी.एम. स्व निधि 01, जन आधार अद्यतन/संशोधन/नये जोडे़ गये सदस्य 25, वृक्षारोपण 16, आज जोड़े गये पेशनर्स की संख्या 07 के प्रकरण प्राप्त हुऐ जिनको मौके पर निस्तारित किये गये। इसी प्रकार विद्युत सप्लाई मे व्यवधान 06, ढीले तारों को व्यवस्थित 03, प्रकरण प्राप्त हुऐं जिनको मौके पर निस्तारण किया गया है।
चिकित्सा शिविर के अन्तर्गत 500 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य 133 के प्रकरण प्राप्त हुए। एन.सी.डी. 360 प्रकरण प्राप्त हुऐ जिनको माके पर निस्तारण किया गया। शिविर में निवर्तमान पार्षद दीनदयाल पारीक, पुरूषोतम शर्मा, भाजपा नेता विजय चौहान आदि ने उपस्थित होकर आमजन को शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर शिविर प्रभारी नगर नियोजक उदय सिंह, सहायक अभियंता विक्रम जोरवाल, चारवी, सहायक, कनिष्ठ लेखाकार ओमप्रकाश खीचड़, वरिष्ठ लिपिक गौतम पारीक, लोकेश जांगिड तथा कनिष्ठ लिपिक लोकेश सियोता, फायरमैन देविका, बबिता मीणा व कम्प्यूटर ऑपरेटर नगर परिषद तथा चिकित्सा विभाग के नर्सिंग अधिकारी पंकज कुमारी, समाज कल्याण विभाग के सहायक लेखाधिकारी प्रहलाद शर्मा तथा अन्य विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2226991


