जितेंद्र सैनी का सीए बनने पर हुआ भव्य अभिनंदन
जितेंद्र सैनी का सीए बनने पर हुआ भव्य अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : सैनीपुरा डूंडलोद निवासी किशनलाल सैनी के सुपुत्र जितेंद्र सैनी के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने पर गुरुवार को सर्व समाज की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। जितेंद्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सीताराम सैनी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने जितेंद्र सैनी का साफा पहनाकर एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उनके पिता किशनलाल सैनी का भी पुष्पहार पहनाकर तथा माता का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ (सांखू) ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जितेंद्र सैनी को पौधा भेंट किया। उपस्थित लोगों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में जितेंद्र सैनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को जीवन में अपनाएं।
इस अवसर पर सीताराम सैनी, श्रवण कुमार जाखड़, मदनलाल स्वामी, महेश कुमार भादूपोता, गंगाधर किलानिया, रामनिवास सैनी सहित परिवारजन एवं सर्व समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2226989


