[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुबोध की बेटी शिखा ने बढ़ाया गौरव, वरिष्ठ अध्यापक गणित परीक्षा में प्रदेश में हासिल की 19वीं रैंक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सुबोध की बेटी शिखा ने बढ़ाया गौरव, वरिष्ठ अध्यापक गणित परीक्षा में प्रदेश में हासिल की 19वीं रैंक

सुबोध की बेटी शिखा ने बढ़ाया गौरव, वरिष्ठ अध्यापक गणित परीक्षा में प्रदेश में हासिल की 19वीं रैंक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक ​

नवलगढ़ : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित वरिष्ठ अध्यापक (गणित) परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल करने वाली सुबोध पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा शिखा सैनी का विद्यालय परिसर में भव्य अभिनंदन किया गया। शिखा ने पूरे राजस्थान में 19वीं रैंक तथा महिला वर्ग में 6वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

शिखा सैनी की इस उपलब्धि पर सुबोध पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव सुशील कुमार मील ने शिखा का साफा पहनाकर, माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया।

संस्था सचिव ने कहा कि शिखा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने न केवल अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि सुबोध संस्थान को भी गौरवान्वित किया है। शिखा की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने शिखा के माता-पिता सुनीता देवी एवं गोवर्धन सैनी को भी बधाई दी और बेटी की शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर भागीरथ सिंह मील, सुमित कुमार मील, भगवाना राम सैनी, प्रदीप जोरासिया, उम्मेद सिंह, विजय कुमार, छात्रा के परिजन एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles